Posts

Showing posts with the label Lifestyle

Life style

Image
एसिडिटी की समस्या में रामबाण है ये योगासन, पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त पाचन की समस्या सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि कम उम्र लोगों को भी होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों की जीवनशैली में आए गंभीर बदलाव हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी, भरपूर पौष्टिक आहार न लेना, आवश्यकता से अधिक सोचना और लोगों में बढ़ता मानसिक तनाव जैसे कारण आपको एसिडिटी का शिकार बनाते हैं। हालांकि, अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खाने में पौष्टिक तत्वों की मात्रा को बढ़ाएं और योग करें तो इसका हल भी निकल सकता है। आज हम आपको एक विशेष योगासन बताने जा रहे हैं, जिसका नियमित अभ्यास करने से आप एसिडिटी की समस्या से दूर रहेंगे। वज्रासन एसिडिटी से पीड़ित लोगों को जानुशिरासन, उष्ट्रासन, तिर्यक ताड़ासन, करिचक्रासन तथा हलासन का अभ्यास करना चाहिए। इसके साथ ही पवनमुक्तासन के 5 से 7 चक्रों का अभ्यास करने से बहुत लाभ होता है। प्रतिदिन भोजन के बाद 5 से 7 मिनट वज्रासन पर अवश्य बैठें।  पवनमुक्तासन यह आसन उदर यानी पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस योग से गैसटिक, पेट की खराबी में लाभ मिलता है। पेट की बढ़ी हु...